Saturday , June 13 2026

अखिलेश की बेटी अदिति यादव पर टिप्पणी करने वालों पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

आजमगढ़ में जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर सख्त नजर आए। सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे मेरे संज्ञान में आया मैंने तत्काल पुलिस से कहा इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। बेटी, बेटी होती है और हम उस संस्कार में पले बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन।

हालांकि, सीएम योगी ने अखिलेश यादव को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो ,अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेटियों, बहनों के प्रति करते हैं। अपने लोगो को संस्कारित करो, उन्हें समझाओ, नहीं कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभ्रद टिप्पणी का मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में FIR भी दर्ज की गई है। अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए जा रहे थे। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine