पूनम शुक्ला
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और परिवार के बीच लगभग
₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। संजय कपूर के परिवार में करोड़ की वसीहत को लेकर घमासान मचा हुआ है।
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर संपत्ति हड़पने और छुपाने के आरोप लगे हैं। कोर्ट में संपत्ति की असलियत और वसीयत की वैधता पर बहस जारी है। दिवंगत संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव, एक्स वाइफ करिश्मा कपूर, मां रानी कपूर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। प्रिया सचदेव कपूर ने संजय कपूर की वसीयत पेश की थी, जिसे संजय की माँ रानी कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों (समायरा और कियान) ने चुनौती दी है।
इस मामले में कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को उनकी संपत्तियों को बेचने या ख़र्च करने से रोक दिया है। कोर्ट ने आदेश है कि संजय कपूर के बच्चों की तरफ से दायर मुक़दमे के लंबित रहने तक उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी,लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक़ हो गया। उनका एक बेटा और एक बेटी है।संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine