बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हुई हत्या

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हालात तनावपूर्ण हैं और हर दिन अलग-अलग जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं ।बुधवार देर रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक़ ये घटना राजधानी कोलकाता के क़रीब मध्यमग्राम में हुई। हमलावरों ने चंद्रनाथ पर कई राउंड गोलियां चलाई और बहुत पास से उन पर हमला किया। 

चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) थे, जो कि वह 2018 से सुवेंदु अधिकारी के साथ काम कर रहे थे। वह संगठनात्मक काम, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने का काम संभालते थे। शुभेंदु ने हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क़रीब 15 हज़ार वोट से हराया था। बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की है। बीजेपी ने जहां उनकी हत्या को सुनियोजित साज़िश क़रार दिया वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हत्या की निंदा करते हुए सख़्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मीडिया से बात करते हुए चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ ने कहा, अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता. जब से शुभेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, तब से मेरे परिवार पर ऐसा ख़तरा मंडरा रहा है.” साथ ही उन्होंने कहा वो नहीं चाहती कि आरोपियों को फांसी दी जाएं।
“मैं चाहती हूं कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक मां हूं, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फांसी दी जाए। मैं चाहती हूं कि उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा मिले।

पुलिस सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine