Thursday , March 19 2026

आस्‍था का ठाकुर हूं विवादित बयान पर दी सफाई

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कानपुर की आस्था ने खुद को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही है। वहीं, ऋतु ने कोई वीडियो वायरल करने से इनकार किया है और धमकी मिलने का दावा किया है।

अब इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि आस्था सिंह और ऋतु मिश्रा, दोनों एक दूसरे के खिलाफ पुलिस के पास पहुंच गई हैं। आस्था सिंह का एक वीडियो आया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर।’ उनका कहना है कि अब वह ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानेंगी और मानहानि का दावा करेंगी। दूसरी ओर, ऋतु त्रिपाठी ने कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। ऋतु ने कहा कि अब वह भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।

पूरा मामला उत्‍तर प्रदेश के कानपुर का है। एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। बैंक कर्मी आस्‍था का ठाकुर हूं कहते हुए सहकर्मी के पति को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में महिला ने सफाई देते हुए इसे निजी विवाद बताया था। इसमें वह बद्तमीजी करती नजर आई थीं।और अपनी जाति पर गर्व जताया है।वायरल वीडियाे को खूब चर्चा में रहा। कुछ आस्था सिंह को सही बता रहे हैं तो कुछ ऋतु मिश्रा को।

महिला कर्मी की ओर से कुछ अभद्र भाषा बाेलने पर उसके सहकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वीडियाे में उन्हें अनसुना करते हुए किसी ग्राहक पर जमकर गुस्सा उतारते हुए महिला दिखाई दे रही है। दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। बैंक कर्मी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने घटना को लेकर अपनी सफाई पेश की थी। उन्होंने उसमें कहा कि आत्मसम्मान में कही थी ये बात आस्था के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है। यह झगड़ा उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और छह जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। अपने विवादित बयान ठाकुर हूं मैं…पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine