Saturday , May 2 2026

एक दंपती और उनके तीन बच्चों ने जहर खाकर की आत्महत्या

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

मथुरा में महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामले में एक दंपती और उनके तीन बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घर में पांचों के शव मिले। पुलिस को रसोई की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। इस मामले की गुत्थी सुलझ पाना काफी जटिल है । एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर थी, और पति फर्श पर पड़ा मिला।

पुलिस कई तरह से इस थ्योरी को समझने की कोशिश कर रहीं है । पहली- पति, पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पीया। दूसरी- पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में करंट लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। तीन बच्चों की हत्या कर दंपती ने भी आत्महत्या कर ली। चौथी बच्चों की हत्या गला दबाकर करने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष जाटव, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज का शव सुबह के घर के अंदर पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने कहा है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है, किसी को परेशान न किया जाए। घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है।

घटना का पता उस वक्त चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए।जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला , इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई मौके पर पहुंचे। मेन गेट फांदकर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मनीष ने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि मैं मनीष आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। घर के कमरे में एक पर्ची मिली है, इस पर भी लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए।

पता चला है कि गृहस्वामी करीब छह माह से तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी था। कुछ दिनों से वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में था। फिलहाल हर पहलू की जांच की जा रही है। आत्महत्या है या फिर कोई और कारण यह भी पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine