Wednesday , April 22 2026

डीसीएम ट्रक की जोरदार टक्कर ने ली एक साथ तीन जाने

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

अमेठी में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमेठी में बारात से बुलेट से वापस लौट रहे दोस्तों को डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। उत्कर्ष सिंह छुट्टी पर घर आए थे और शादी से लौटते समय मारे गए।


हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों दोस्त की शादी से घर लौट रहे थे। बुलेट की स्पीड 100 के करीब थी। सामने से डीसीएम आ रहा था, तभी बचने के लिए बुलेट की ब्रेक मारी, लेकिन टक्कर से बच न सके। युवक बुलेट से छिटककर सड़क पर करीब 10 फीट दूर गिरे। तेज रफ्तार और बिना हेलमेट चलते हादसा बेहद भयावह रहा। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी थी, वहीं फौजी के पेट में बंपर घुस गया था।


यह हादसा शुक्रवार को रात 12 बजे पीपरपुर थाना क्षेत्र के थौरा गांव के पास हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, शाम 7 बजे तीनों दोस्त उत्कर्ष, बजरंग और अंशु अपने दोस्त हीरालाल की शादी में शामिल होने पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गए थे। महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (फौजी), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (30) पड़ोसी की शादी से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। ये जानकारी जब पत्नी को हुई, तो वो रोने लगी। कहती हैं- ‘छुट्टी पर घर आए थे…हमेशा के लिए छोड़कर चला गया, मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उत्कर्ष शुक्रवार दोपहर जम्मू से छुट्टी पर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलकर शाम को सीधे दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। अंशु सिंह (30) बैजनाथ गांव का इकलौता बेटा था। बजरंग सिंह (25) मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था। गांव में सुबह मौत की सूचना पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया। परिजन और ग्रामीण चौंक गए। परिवारों में  रोने की आवाजें गूंजती रहीं। माता-पिता और रिश्तेदार उसे याद कर बिलखते रहे। 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine