पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
आरजे महवश इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनकी डेटिंग की खबरें मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। आरजे महवश ने 27 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाया।
महवश ने 27 अक्तूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फोटोज शेयर की हैं। जिसमें में महवश बेहद खूबसूरत दिखी । महवश ने इस बार समुद्र की लहरों के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आरजे (रेडियो जॉकी) महवश एक भारतीय रेडियो जॉकी, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने रेडियो शो और प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वह यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर बन गईं। महवश के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई ब्रांडों के साथ काम भी करती हैं।
महवश की साझा की गईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे शिप में बैठकर समुद्र के बीचोंबीच फोटोज क्लिक करा रही हैं। शाइनिंग ब्लू कलर के गाउन में महवश पोज देती दिख रही हैं। एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में केक थामे ,समुद्र की खूबसूरती कैद करती हुई उनकी पोज फैंस को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, फोटोज में सिर्फ महवश नजर आ रही हैं। ऐसे में यूजर्स यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह तस्वीरें किसने क्लिक कीं।
महवश ने बर्थडे पर अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और इसकी वजह भी बताई। महवश ने एक लंबा नोट लिखा है और कहा कि उन्होंने जन्मदिन पर अपना फोन स्विच ऑफ करके रखा। उनका कहना है कि वे जन्मदिन पर फोन बंद कर लेती हैं, क्योंकि उन्हें दुनिया से डिसकनेक्ट होकर यह दिन बिताना पसंद है। महवश ने पोस्ट के साथ लिखा है, ‘27.10.2025! सब्र, शुक्र, सुकून। तो मुझे बर्थडे पसंद नहीं हैं और मैं कोई विश न लेने के लिए अपना फोन बंद कर देती हूं, क्योंकि मुझे इस दिन एंजाइटी होती है पता नहीं क्यों। मैं अपना बर्थडे अकेले या एक- दो लोगों के साथ बिताने के लिए देश से बाहर चली जाती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसे हैं। इस साल, मेरा बर्थडे बहुत खास रहा और पहली बार मुझे जिंदगी में सुकून महसूस हुआ’। उनका कहना है कि इस साल जन्मदिन काफी खास रहा। पहली बार उन्हें लाइफ में सुकून का अहसास रहा साथ ही उन्होंने कहा सॉरी मैं जन्मदिन पर आपकी तरफ से मिलीं विशेज का जवाब नहीं दे पाई, क्योंकि मैं यह दिन दुनिया से डिस्कनेक्ट होकर बिताना पसंद करती हूं। लेकिन मैं आप सभी से दिल से प्यार करती हूं। आप सबके लिए प्यार और जादू की झप्पी भेज रही हूं’।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine