पूनम शुक्ला :मुख्य प्रबंध संपादक :
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार और बालिका वधू फेम आनंदी उर्फ अविका गौर ने आज मिलिंद चंदवानी के साथ शादी रचा ली है। उन्होंने नेशनल टीवी पर शादी करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की पहली फोटोज वायरल हो रही है।
शो बालिका वधू से मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ आज सात फेरे ले चुकी हैं। उनकी शादी ग्रैंड लेवल पर हुई। रेड ब्राइडल लंहगे में बालिका वधू एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लग रही थी। अब दोनों शादीशुदा कपल बन गए हैं। इस शादी की काफी चर्चा रही क्योंकि ये शादी आम शादी नहीं थी।अविका और मिलिंद की शादी नेशनल टीवी पर हुई है। दोनों ने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी की है। दोनों शो का हिस्सा भी हैं। उनकी शादी की सारी रस्में भी शो में ही हुई थीं। उनकी शादी में कई celebrities शामिल हुए । कपल की ग्रैंड वेडिंह में हिना खान, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे जैसे स्टार्स ने शिरकत की। वहीं फैंस उनके लुक को देखकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अब फाइनली एक्ट्रेस अविका गौर शादी के बंधन में बंध गई हैं।बारात 30 सितंबर की सुबह पहुंची, जबकि फेरे दोपहर में हुए। मिलिंद, अपनी होने वाली पत्नी को स्कूटर पर लेने पहुंचे थे। उन्होंने नेशनल टीवी पर मंगतेर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों ने हाथ जोड़कर फोटोज क्लिक करवाई। वहीं मिलिंद ने अविका को गोद में भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने डांस भी किया। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine