Thursday , April 30 2026

नागालैंड के विद्रोही संगठनों के साथ नहीं होगा युद्ध, अवधि बढ़ाई गई


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नागालैंड के विद्रोही संगठनों के साथ संघर्ष विराम की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है।
गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड खापलांग (NSCNNK), नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड रिफॉर्मेशन ( NSCNR) तथा नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड खांगों (NSCN Khango) के साथ संघर्ष विराम समझौता लागू है। कहा कि एनएससीएन-के और एनएससीएन-आर के साथ इस संघर्ष विराम की अवधि आगामी 28 अप्रैल से 27 अप्रैल 2023 तक एक वर्ष के लिए बढ़ाई जा रही है। एक अन्य नागा संगठन एनएससी खांगो के साथ हुए समझौते के अनुसार संघर्ष विराम की अवधि गत 18 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक बढ़ाई गई है। संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने के समझौतों पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए थे।

E-Magazine