देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। अब उन्हें छह महीने के भीतर किसी विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बनना होगा। यहां बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने धामी को अपना आशीर्वाद दिया। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पहुंचे हुए हैं।
यह लोग बने कैबिनेट मंत्री
धामी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शामिल रहे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine