लखनऊ। स्वाती सिंह का टिकट कटने के बाद सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवास का घेर लिया है। सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं ये जानना चाहती हैं कि स्वाती सिंह का टिकट क्यों काटा गया। उनके गौतम पल्ली स्थित सरकारी आवास पर जमकर नारेबाजी कर रही हैं।
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की भटगांव क्षेत्र की भाजपा शक्ति केन्द्र की अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य सुहागवती चौरसिया बोलते-बोलते रोने लगीं। उनका कहना था कि स्वाती दीदी ही ऐसी थीं, जिनके यहां महिलाओं के दरवाजा चौबिस घंटे खुला रहता था। आखिर हमें जानने का अधिकार है कि इनका टिकट क्यों काटा गया। वहीं खुशहालगंज महिला माेर्चा की मंडल अध्यक्ष पूजा चौहान ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है, फिर क्या कारण है कि एक महिला जिसने भाजपा को पिछले चुनाव में परेशानियों से उबारा था, उसका टिकट काट दिया। अभी भी महिलाएं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर डटी हुई हैं और प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंचने का इंतजार कर रही हैं। वहां पहुंचने वाली महिलाओं में संकुल अध्यक्ष माहेश्वरी, पूजा चौहान, ममता, आदि सैकड़ों महिलाएं हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine