Saturday , July 19 2025

फिल्म अभिनेता सलमान खान हुए ट्रोल, नए गाने डांस विद मी का टीजर रिलीज

मुंबई। इन दिनों अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग चल रही है। इस बीच उनके कुछ गाने रिलीज हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने नए गाने डांस विद मी का टीजर रिलीज किया है। इस वीडियो में सलमान की एंट्री पैरों से दिखाई गई है। गाने की 24 सेकंड की झलक है। सलमान गाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर सलमान के फैन्स जहां उनकी जमकर तारीफ की। वहीं ट्रोल करने वाले भी पीछे नहीं रहे। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से की है। यहां बता दें कि फिल्म में हीरो और सिंगर दोनों सलमान खान ही है। सलमान खान ने अपने नए गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को साजिद-वाजिद जोड़ी के साजिद खान की ओर से कम्पोज किया गया है।

https://www.instagram.com/p/CZQ4KnlIOA0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

गाने की शुरुआत सलमान के स्वैग के साथ होती है। उनका आइकॉनिक ब्रेसलेट भी दिखाया जाता है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, डांस विद मी। गाना सलमान पर पिक्चराइज किया गया है। इसे गाया भी सलमान खान ने ही है। वह गाने में डांस करते भी नजर आ रहे हैं। सलमान गा रहे हैं, संग-संग नच ले, हम संग नच ले। फिर वह बोलते हैं, डांस विद मी। इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह की बातें भी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

E-Magazine