Thursday , April 30 2026

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पुतला जलाया

नैनीताल। हल्द्वानी में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा द्वारा की गई टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने गुरुवार को गौलापार में उनका पुतला फूंका। जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा की अगुवाई में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपदा तो दूर विजय बहुगुणा बीते साढ़े चार साल में जनता के बीच नहीं दिखाई दिए। अब चुनावी वर्ष में आपदा पीड़ितों की मदद करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। कहा कि बहुगुणा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से सीख लेनी चाहिए, जो लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के लिए लड़ रहे हैं। आपदा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सोनिया गांधी और हरीश रावत जिसे ठीक समझेंगे उसे कांग्रेस में शामिल करेंगे। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। पुतला फूंकने वालों में चंदन सिंह क्वीरा, पूरन सिंह घरियाल, गिरीश चंद्र आर्य, अमर सिंह, शुभम नौला, इंदर सिंह बिष्ट, पनीराम आर्य, सुरेंद्र बर्गली, अर्जुन सिंह बिष्ट, जगदीश आर्य आदि शामिल रहे।

E-Magazine