Monday , October 26 2026

आज यूपी GCC इनोवेशन समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राजधानी लखनऊ में यूपी GCC इनोवेशन समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

लखनऊ में आयोजित यह समिट उत्तर प्रदेश को तकनीक और आधुनिक व्यावसायिक सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। आज 26 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ मे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समिट का उद्घाटन करेंगे।

इस समिट का आयोजन में मुख्य रूप से

• सीएम योगी करेंगे जीसीसी इनोवेशन समिट का उद्घाटन।
• यूपी को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने पर चर्चा।
• कंपनियों संग एमओयू और एलओसी का आदान-प्रदान।

इस आयोजन में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC), तकनीकी क्षेत्र, उद्योग जगत और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आईटी, डिजिटल सेवाओं, नवाचार और कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा सकता है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स ऐसी इकाइयाँ होती हैं, जिनके माध्यम से बड़ी कंपनियाँ तकनीकी सेवाओं, अनुसंधान, वित्तीय संचालन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का प्रबंधन करती हैं। ऐसे केंद्रों के विकास से प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

समिट में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा तथा संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine