Saturday , October 10 2026

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन तेज

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन तेज,

देश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।  8 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का धरना प्रदर्शन जारी है।

विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इस इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए चुनाव आयोग से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नामों को हटाने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित मतदाताओं की शिकायतों की जांच की जाए साथ ही सभी  पात्र नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा की जाए। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया, जब वे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों का हवाला दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारी इन शिकायतों पर क्या कदम उठाते हैं। इस विवाद ने मतदाता सूची की शुद्धता, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को फिर चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine