नई दिल्ली,
आज 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया।सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर भारत का फोकस बढ़ता दिख रहा है।
17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण” रखी गई है।
कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़े वैश्विक उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, निवेशक, शिक्षाविद और स्टार्टअप शामिल हो रहे हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़े डिजाइन, विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखला, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाना है।
सरकार के अनुसार, SEMICON India 2026 में 500 से अधिक प्रदर्शक, 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी है। प्रदर्शनी में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी तकनीकों तथा उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
भारत सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के माध्यम से देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने पर काम कर रही है। सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े कई प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है और शोध, डिजाइन तथा स्टार्टअप गतिविधियों को भी समर्थन दिया जा रहा है।
SEMICON India 2026 के दौरान विनिर्माण एवं तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपूर्ति श्रृंखला, सामग्री एवं रसायन, नीति, टिकाऊ विकास, स्टार्टअप और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। आयोजन को भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सहयोग तथा निवेश के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में देखा जा रहा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine