Friday , September 18 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन, देशभर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम


नई दिल्ली,

आज 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर देश के पीएम को शुभकामनाएं देने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है। इसके तहत कई स्थानों पर सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने कहा कि लोगों का प्रत्येक आशीर्वाद उन्हें देश की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने का संकल्प मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान भी चर्चा में है। इसके तहत लोगों से अपने घरों में दीप जलाकर शुभकामनाएं देने की अपील की गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान, सेवा गतिविधियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine