Friday , July 31 2026

असम मे भारी बारिश से बाढ़ जनजीवन प्रभावित, राहत अभियान जारी


असम में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से हजारों परिवार मुश्किल में पड़े हुए हैं। प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, बाढ़ से अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 3 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की खबर है । गांवों में जलभराव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। प्रशासन, NDRF, SDRF और स्थानीय टीमें राहत शिविरों के माध्यम से भोजन, चिकित्सा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है।

शिवसागर जिले का हिलोनी नेपाली खुटी गांव सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। इस जिले के कुछ इलाकों में सबसे अधिक बाढ़ का असर देखा गया है। तेज बहाव के कारण आई बाढ़ का असर कई घर क्षतिग्रस्त , सड़क संपर्क, बिजली और परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। प्रशासन क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द सामान्य करने कोशिश मे जुटी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में और वर्षा की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी किनारे जाने से बचने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine