पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
टीवी की पसंदीदा बहू दिव्यांका त्रिपाठी 25 मई को दो जुड़वा बेटों की मां बन गई। यह गुडन्यूज दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मिडिया पर आकर शेयर की । शादी के 10 साल बाद उनकी सूनी गोद भर गई है। अब उनके घर मे एक साथ डबल खुशियां छा गई हैं।
टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ बनकर लोगों का दिल जीतने वाली दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र मे अब रियल लाइफ में मम्मी बन गई हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया 29 मई को ब्रैंड न्यू कार BMW में अपने जुड़वा बच्चों को लेकर घर पहुंचे। दादी नानी ने मिलकर बच्चों की नजर उतारी। दिव्यांका और विवेक 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
कपल अपने नन्हे राजकुमारों के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे है।एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो देखने को मिला। बेटों को जन्म के बाद उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।कपल को उनके पहली संतान पर फैंस और सेलेब्स से खूब बधाईयां मिल रही हैं।
दिव्यांका-विवेक ने आधिकारिक सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।’
बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की स्टार एक्ट्रेस हैं। वह टीवी का पॉपुलर शो ये है मोहब्ब्तें से घर-घर मशहूर हुई हैं। जिसमें वह एक पत्नी और मां का रोल करते में नजर आई, इस रोल में उन्होंने फैंस के दिल मे जगह बना ली साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की मुलाकात इसी टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड एक्टर्स थे। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे फिर 2016 मे दोनों ने भोपाल में शादी रचाई ।दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं।दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं। फिलहाल दहिया और त्रिपाठी परिवार में जश्न का माहौल है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine