पूनम शुक्ला
पश्चिम बंगाल को आज एक नया मुख्यमंत्री मिल गया है।बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज 9 मई 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं।
आपको पता होगा कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी। इसी के साथ आज से बंगाल की कमान बीजेपी के हाथों में आ गई है। शुभेंदु अधिकारी राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया और पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया ।
आपको बता दें कि यह बंगाल के इतिहास में एक बड़ा बदलाव है। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine