Tuesday , May 12 2026

पति और बेटे के साथ कैटरीना ने मनाया पहला मदर्स डे

मां बनने के बाद कैटरीना ने इस साल बीते रविवार (10 मई) को पहला मदर्स डे मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पहले मदर्स डे के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने नन्हे विहान की भी झलक शेयर की। जानिए कैसे खास बना उनके लिए ये दिन।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल अपने बेटे विहान का स्वागत किया। कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। कैटरीना फोटो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की जिसमें ‘मम्मी’ संग 6 महीने के लाडले ने पहला मदर्स डे मनाया….

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले साल ही पहली बार मां बनीं। मां बनने के बाद यह उनका पहला मदर्स डे था और इस मौके पर उन्होंने अपने पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर साझा किए।पहली तस्वीर में एक कार्ड नजर आया, जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव! विहान और पापा कौशल की तरफ से!’ साथ ही उन्हें मिला खास तोहफा नजर आ रहा है।

दूसरी फोटो कटरीना कैफ और उनके बेबी ब्वॉय विहान की है। तस्वीर में मां और बेटे एक किताब को पकड़े हुए हैं। कैटरीना अपने हाथों में नन्हे हाथ थामे दिखी। लेकिन विक्की और कैटरीना ने अपने बेटे विहान का फेस रिवील नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine