Saturday , April 25 2026

7 राज्यसभा सांसदों को लेकर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों को लेकर बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी में हलचल बढ़ती दिख रही है,क्योंकि पार्टी का बड़ा चेहरा रहे राघव चड्ढा ने अपने राज्यसभा के 6 साथियों के साथ AAP छोड़ दी है।

आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राघव के साथ आप छोड़ने वाले साथियों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम भी है।

दरअसल, शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राघव चड्ढा ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं, और वे सभी बीजेपी में जाएंगे। राघव और उनके साथियों ने उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की है और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

राघव चड्ढा ने बताया कि, “राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। इनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine