पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में (20 अप्रैल 2026) सोमवार को एक निजी विमान (चार्टर्ड प्लेन) नारायणपुर क्षेत्र के
आरा पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। विमान के पेड़ से टकराकर क्रैश होते ही पहाड़ी पर आग की लपटें और धुआं देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार विमान जमीन से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हादसे के बाद पहाड़ी से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखा।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की सूचना के बाद मचे हड़कंप पर अब विराम लग गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नारायणपुर क्षेत्र और आरा पहाड़ के आस-पास गहन तलाशी अभियान के बावजूद विमान हादसे का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। ड्रोन कैमरों के जरिए इलाके की बारीकी से निगरानी की जा रही है।लेकिन, उन्हें विमान दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। आरा पहाड़ और आस-पास के क्षेत्रों में घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी मलबे या विमान का कोई भी हिस्सा बरामद नहीं हुआ है। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से भी इस संबंध में विस्तृत बातचीत की है। ग्रामीणों ने ऐसी किसी घटना को देखने या सुनने से इन्कार किया है।
फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine