Saturday , April 18 2026

गर्मी के मौसम मे भी एनर्जी को कैसे रखे दिनभर एक्टिव

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

आजकल इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है ,गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी होना या शरीर का अत्यधिक गर्म हो जाना आसान होता है। भीषण गर्मी और लू के कारण चक्कर, सिरदर्द, बहुत तेज़ प्यास लगना या त्वचा सूखी हो जाना या थोड़ी देर बाहर रहने पर ही शरीर थक जाता है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान हमारे डेली रूटीन और सेहत पर असर डालने लगता है इस मौसम में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों कई समस्याओं का , जैसे – चक्कर आना, सिर दर्द, कमजोरी या बेहोशी जैसी दिक्कतें सामना करना पड़ता है।

अत्यधिक गर्मी से गंभीर और संभावित रूप से जानलेवा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि हीट एग्जॉस्टशन और हीटस्ट्रोक, दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी अचानक घटनाएं हो सकती हैं, या गुर्दे या फेफड़ों की बीमारी जैसी पहले से मौजूद चिकित्सा स्थितियों को और खराब कर सकती है।

गर्मी में धूप में घूमते-घूमते तेज तापमान का सीधा असर शरीर पर पड़ता है,शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाने की वज़ह से व्यक्ति को कई नई परेशानियां हो सकती है तो आइए जानते हैं कि एनर्जी को दिनभर एक्टिव रखने के लिए क्या करें……

1.शरीर में पानी की कमी न होने देना
2.हल्का और पाचन के लिए सही खाना खाएं,दही, सलाद, मूंग छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी ,दाल और तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
3.दोपहर मे धूप से बचे और बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं।
4.सुबह या शाम के समय हल्की एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन करे।

अगर आपको या आपके किसी परिचित को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें , व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस (108) या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine