पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स इंतजार हुआ खत्म…केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मिली मंजूरी । इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58% से बढ़कर होगा 60% ।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक देश के 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने से ज्यादा समय से जिसका इंतजार था, फाइनली आज वह दिन आ गया,आज शनिवार 18 अप्रैल को वो खुश खबरी आ ही गई। केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है । इस फैसले से लाखों सेवारत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा, जिससे उनकी मासिक टेक-होम सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा।
इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी आमतौर पर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय की गई है और इसके साथ पिछले महीनों का एरियर भी दिया जा सकता है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा और उन्हें अप्रैल महीने के अलावा, जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने का एरियर (बकाया) भी मिलेगा।
महंगाई भत्ता महंगाई से जुड़ा होता है और साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई में, इसमें बदलाव किया जाता है। इससे पहले अक्टूबर में डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी की गई थी और यह 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गया था। इसकी गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का उपयोग करके की जाती है, जिसे श्रम मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी किया जाता है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine