पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आग की लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक देखी गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला। गैस सिलेंडर फटने से फैली इस आग ने 50 से ज्यादा परिवारों को सड़क पर ला दिया है,और दो मासूम जिंदगियां छीन लीं. .
यह हृदय विदारक घटना लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती की है । बुधवार शाम लगी भीषण से झोपड़ियों में रखे 15 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। आग ने लगभग 60 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था।आग के बाद से छह बच्चे लापता थे। जिसमें से दूसरे दिन सुबह दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। उन बच्चियों का नाम आयुषी और स्वाती हैं । बच्चों की मौत की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने 10 मकानों को खाली कराया और बिजली सप्लाई बंद कर दी।
कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना को संदिग्ध बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। आग से पीड़ित महिलाओं व अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया प्लॉट मालिक कुछ दिन से झोपड़ियां हटाने के लिए दबाव बना रहा था। हम लोगों ने बात नहीं मानी तो उसने आग लगवा दी।लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से बात कर हरसंभव मदद देने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं,घटनास्थल पर पहुंचकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine