Friday , April 17 2026

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर टेंशन हुई खत्म

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

घर बैठे मिल सकेंगे LPG सिलेंडर…आई एलपीजी बुकिंग के मामले में बड़ी अच्छी खबर। एक बार फिर से डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से होम डिलीवरी गावों में शुरू कर दी गई है। सिलेंडर के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के खुद आयेंगे आपके पास। सरकार एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए काफी सख्त है।

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर टेंशन हुई खत्म …अगर आप चाहते हैं कि आपको घर बैठे LPG सिलेंडर मिल जाए तो आपको सिलेंडर पाने के लिए बस यह एक छोटा सा काम करना पड़ेगा। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको गैस की बुकिंग करनी है इसके बाद एक ओटीपी आएगा। इसी ओटीपी के आधार पर LPG सिलेंडर मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर की 99 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी आधारित हो रही है। इसलिए आपको ओटीपी देने पर सिलेंडर मिल जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई सबसे पहली प्रा‍थमिकता है। अगर गैस सप्‍लाई पर कहीं दबाव बन भी रहा है, तो सबसे पहले घरों की रसोई को गैस मिलेगी।

LPG की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी सरकार ने बेहद पुख्‍ता इंतजाम कर दिया है। सरकार की तरफ से लगातार छापेमारी की भी जा रही है। जिससे कोई भी सिलेंडर को गैरकानूनी तरीके से स्टोर करके ना रख पाए। मार्च 2026 से अब तक देश भर में 1.28 लाख से अधिक छापे मारे गए हैं और 59,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

आपको बता दें,युद्ध की वजह से यह सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुआ फिर भी भारत ने एक-एक करके कई एलपीजी सिलेंडर देश में लाने में सफलता प्राप्त की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के नागरिकों को सलाह जारी करते हुए कहा कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचें और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास सिलेंडर के कमी की कोई खबर नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भी रेट बढ़ाया गया था। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। 5 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगा। सिर्फ आइडी प्रूफ के जरिए कोई भी ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से 5 किलो ग्राम वाला गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine