पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
वृंदावन और मान के बीच यमुना नदी में शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में कई लोग यमुना में डूब गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।
उत्तर प्रदेश मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वृंदावन के पवित्र तटों पर जलस्तर बढ़ने के बीच हुई, जहाँ भक्तों की भारी भीड़ मौजूद थी। यह घटना केसी घाट के पास हुई। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं।
इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुखद रूप से, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले है। जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
PM मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। PM मोदी ने कहा- मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine