पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल (शुक्रवार )को देर रात 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर के कई शहरों में देर तक धरती डोलने की खबर आई। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है।भूकंप धरती के 175 किलोमीटर की गहराई में आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है।
इन झटकों की खबर कई शहरों से मिली। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के अपने अनुभव शेयर किए। जिन शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए उनमें पंजाब, नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के पुंछ, श्रीनगर और उधमपुर समेत कई दूसरी जगहें शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के इलाकों में करीब 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस हुए। तेज झटके की वजह से घरों की दीवारें, सोफा, ट्यूब लाइट और पंखे भी डोलते हुए नजर आए। धरती कांपने की वजह से लोग डर से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले मैदान या पार्क की ओर भागे। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का आना मतलब पृथ्वी की सतह का अचानक हिलना या कांपना है। भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसके कारण धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine