पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) बनने पर खुशी जताई है। भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रिंकू सिंह को यह पद दिया जाएगा।
लखनऊ में लखनऊ स्थित लोकभवन बुधवार को खेल सितारों से जगमगाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। निदेशक डॉ. आरपी सिंह के अनुसार 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। रिंकू सिंह ने अपने खेल कौशल से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं। यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति का हिस्सा है।
मंगेतर Priya Saroj, मछलीशहर सांसद, ने रिंकू सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और रिंकू युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine