उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग मे भ्रष्टाचार के दाग चर्चा मे
उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार के दाग चर्चा मे,महोबा के सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर जितेश सोनी को झांसी विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
इस एक घटना ने स्वास्थ्य विभाग के भीतर फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। झांसी की 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने महोबा जिले के एक निजी होटल के बेसमेंट में जाल बिछाकर स्वास्थ्य विभाग के लॉजिस्टिक मैनेजर जितेश सोनी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन विजिलेंस टीम उसे जबरन घसीट कर अपने ले गई।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शहर कोतवाली में हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
आरोपी ने संविदा कर्मचारी के ट्रांसफर और समायोजन के बदले साढे़ तीन लाख रुपये की मांग की थी। जिसकी पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेते समय उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। जितेश सोनी लंबे समय से सीएमओ कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यभार संभाल रहा था। विभाग में उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह एक बाबू की तरह सारे फैसले लेता था।
विजिलेंस टीम का नेतृत्व प्रभारी पीयूष पांडे कर रहे थे, जिसमें निरीक्षक और इंस्पेक्टर सहित अन्य सदस्य शामिल थे। योजना के मुताबिक, जैसे ही जितेश सोनी रिश्वत की रकम लेने शहर के राघव होटल पहुंचा, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे घेर लिया।
पीड़ित मिराज मोहम्मद मूल रूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में पनवाड़ी में तैनात हैं। पीड़ित का आरोप है किअगस्त 2024 से उसे सीएमओ के द्वारा पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच किया गया।कबरई से पनवाड़ी ट्रांसफर होने के बाद घर से अधिक दूरी होने के कारण वे वापस ट्रांसफर चाहते थे। भ्रष्टाचार से तंग आकर मिराज ने झांसी विजिलेंस से मदद मांगी और पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी मिराज मोहम्मद ने ट्रांसफर के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई, मिराज का आरोप है कि सीएमओ ने उन्हें इस काम के लिए जितेश से मिलने की सलाह दी थी। इसके बाद जितेश ने बाबू की तरह रसूख दिखाते हुए काम के बदले साढे़ तीन लाख रुपये की डिमांड रख दी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शहर कोतवाली ले जाया गया जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine