पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
आज कल एलपीजी गैस को लेकर देश में लोग परेशान हैं। इस बीच देश के करोड़ों LPG यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग कर इंतजार कीजिए, आपके घर तक सिलेंडर जरूर पहुंचेगा।
अब यूजर्स को इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, और न ही अतिरिक्त गैस सिलिंडर बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। लोग जरूरत न होने पर भी बार-बार बुकिंग करते हैं, उन पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलिंडर मिल सकेगा।
जाने अब क्या है नियम –
1. अब सरकार ने सभी LPG यूजर्स के लिए Aadhaar e-KYC जरूरी कर दिया है। e-KYC के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी रुक सकती है। आप अपने मोबाइल फोन से भी कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके LPG Aadhaar e-KYC पूरा कर सकते हैं।
2. आप अगर शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप एक सिलिंडर बुक करने के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक कर पाएंगे ।
3. अब एक सिलिंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलिंडर बुक नहीं किया जा सकेगा ।
4. गैस सिलिंडर बुक करवाते हैं तो आपको डिलिवरी के समय ओटीपी देना होगा। गैस सिलिंडर डिलीवरी के समय ओटीपी जरूरी कर दिया गया है। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी।
5. ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में सिलिंडर को 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है।
तीनों प्रमुख गैस कंपनियों भारत गैस, इंडेन और एचपी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए हैं। नियमों के तहत उपभोक्ता को बुकिंग करने के 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलिंडर की डिलिवरी होनी चाहिए। इसके ही साथ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने देश को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर ले जाने के लिए सरकार ने राज्यों को एक बड़ा प्रस्ताव दिया है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine