पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भयानक हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया । पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में तेज रफ़्तार लैम्बोर्गिनी कार ने पहले बुलेट और फिर एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया, क्योंकि उन्हें लगा कि प्रभावशाली परिवार होने के कारण कार्रवाई में नरमी बरती जा रही है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि घटना के बाद बाउंसरों ने भीड़ को धमकाया और घायलों से अभद्रता की। पुलिस ने कार को थाने ले जाकर जांच शुरू की है। चालक के नशे में होने की भी बात कही जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले शिवम मिश्रा दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब आयकर विभाग की टीम ने उनके पिता की कंपनी बंशीधर तंबाकू लिमिटेड पर छापेमारी की थी। इस संबंध में 5 राज्य में कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया । इस कंपनी ने अपनी सालाना आय 20 से 25 करोड़ रुपये घोषित की थी, जबकि उसका कारोबार 100 से 150 करोड़ रुपये होने का अनुमान था।
बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड ने प्रमुख पान मसाला में से एक है। केके मिश्रा कानपुर के स्वरूपनगर में स्थित एक बड़े तंबाकू व्यापारी हैं।उनकी कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स
प्राइवेट लिमिटेड तंबाकू का बड़ा सप्लायर है, जो क्षेत्र की कई गुटखा निर्माता कंपनियों को कच्चा माल उपलब्ध कराती है। उनका कारोबार कानपुर के अलावा दिल्ली और अन्य शहरों में भी फैला हुआ है। बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड, कानपुर, भारत में स्थित एक निर्यातक और आयातक कंपनी है।
केके मिश्रा की लग्जरी जीवनशैली पहले भी चर्चा में रही है। पिछले वर्षों में आयकर विभाग की छापेमारी में उनके घर से करोड़ों की नकदी, सोना और कई महंगी कारें बरामद हुई थीं। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना था कि कंपनी पर जीएसटी नियमों के उल्लंघन किया था। आयकर विभाग को इस छापेमारी में 4.5 करोड़ रुपये नगद और 7 करोड़ के आभूषण मिले थे।
इस दौरान शिवम् इसलिए भी सुर्खियों में आया क्योंकि दिल्ली में स्थित उसके आवास से कई लग्जरी कारें बरामद हुई थी। इन सभी गाड़ियों का नंबर ‘4018’ था जिनकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इन कारों में 16 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस फैंटम, एक मैकलारेन, एक पोर्श और एक लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो शामिल थी। शिवम मिश्रा की कई महंगी घड़ियां भी जब्त की गईं, जिनमें एक हीरे जड़ी घड़ी भी मिली जिसकी क़ीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई गई।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine