पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने वैवाहिक जीवन में गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिबा राना ने आरोप लगाया कि ससुराल में उनका सम्मान नहीं किया गया और लगातार डर के माहौल में रखा गया। मामला 9 अप्रैल 2025 को उस वक्त और गंभीर हो गया,जब पति ने कथित तौर पर गाली गलौज की और बेरहमी से मारपीट की।
जब हिबा की बहन आर्शीया राना मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी और उग्र हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सैय्यद मो. साकिब ने तीन बार तलाक कहकर उन्हें घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं दोनों मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और मानसिक हिंसा का इल्जाम लगाया है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना, लगातार शारीरिक व मानसिक हिंसा और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो बच्चों की मां हिबा राना का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।पीड़िता के अनुसार ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine