महिमा और अरियाना ने ली इवेंट में एंट्री, सबकी नजरें टिकी रह गई

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

महिमा चौधरी की बेटी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं।उनके फोटोज और वीडियोज बहुत वायरल रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस महिला चौधरी अपनी बेटी अरियाना चौधरी के साथ एक ईवेंट में पहुंचीं। दोनों का लुक काफी चर्चा में है।

19 साल की अरियाना हाल ही में एक ईवेंट में अपनी मां महिमा चौधरी के साथ पहुंचीं। जहां देसी रूप में बन- ठनकर जैसे ही अरियाना ने एंट्री ली, तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं।अरियाना चौधरी के लुक ने यंग रॉयल्टी को बखूबी रिप्रेजेंट किया। एक बार फिर अरियाना के ट्रेडिशनल अंदाज ने सबका दिल जीत गया। जहां वह अपनी मां के साथ देसी रूप में छा गईं, तो एक्ट्रेस भी साड़ी में बेहद सुंदर लगीं। लोगों ने अरियांना को क्यूट कहा, तो मां के साड़ी लुक की भी तारीफ हुई।


बॉलीवुड में ऐसी मां- बेटी की जोड़ियों की कमी नहीं, जो दिखने में हूबहू एक- दूजे की कॉपी लगती हैं। इसमें महिमा चौधरी और उनकी बेटी अरियाना चौधरी का नाम भी शामिल है। तभी तो जब से अरियाना अपनी मां के साथ लाइमलाइट में आने लगी हैं, लोग उन्हें एक्ट्रेस की सेम टू सेम कॉपी, तो कभी हमशक्ल कहकर बुलाते हैं।

दरअसल, महिमा और अरियाना वैरायटी मैगजीन के इंडिया लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं, जहां ज्यादातर सितारे मॉडर्न लुक में आए, तो मां- बेटी ने देसी रूप से ही बाजी मार ली। साड़ी में महिमा, तो कुर्ते में अरियाना का अंदाज खूबसूरत लगा। अरियाना ग्रीन कलर का अनारकली स्टाइल कुर्ता पहनकर आईं। जिसके स्कर्ट पोर्शन को प्लीटेड पैटर्न देकर फ्लोइ लुक दिया, तो साथ में उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजी जैकेट पहनी। वहीं उनकी मां ने क्रीम कलर की साड़ी को फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया । तभी तो दोनों का लुक लोगों को पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine