पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
दुबई में झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 14 प्रवासी मजदूर दुबई में गंभीर संकट में फंसे हुए हैं। उन्होंने वीडियो भेजकर सुरक्षित वापसी की मांग की है।
राज्य सरकार दूतावास से संपर्क की तैयारी कर रही है।
झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर वेतन न मिलने और ओवरटाइम के दबाव में फंसे हैं। दुबई गए 14 प्रवासी मजदूर कथित तौर पर वेतन न मिलने और अतिरिक्त काम कराने के दबाव के कारण गंभीर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी स्थिति साझा की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित निजी कंपनी ने उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया है और ओवरटाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे उन्हें रहने और खाने तक की समस्या हो रही है। इन मजदूरों ने वीडियो बनाकर राज्य सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील की है। यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली को भेजा गया, जिसे उन्होंने मीडिया के जरिये साझा किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने कहा कि विदेशों में झारखंड के मजदूरों के फंसने के मामले नये नहीं हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि दुबई में फंसे मजदूरों की सकुशल वेतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल की जाए।
जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर अक्तूबर 2025 में एक निजी कंपनी के लिए ट्रांसमिशन लाइन परियोजना पर काम करने दुबई गए थे। राज्य प्रवासी नियंत्रण सेल अब मजदूरों से संपर्क कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है। ताकि यूएई सरकार के अधिकारियों से बातचीत शुरू कर मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine