Saturday , May 2 2026

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत से पहले खाए गए खाने को लेकर चौंकाने वाले खुला

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राजस्थान के जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री में बदल गया है। मौत से ठीक पहले खाए गए खाने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

परिजनों के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।रात करीब 9:28 बजे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कथित सुसाइड नोट पोस्ट किया गया, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। 

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कुछ नई नई बात सामने आ रही है। सेवादार सुरेश के बयानों ने इस मामले में एक नया मोड़ दे दिया है। 28 जनवरी की शाम को जो हुआ, वह अब संदेह के घेरे में है।आमतौर पर सेवादार सुरेश ही साध्वी के कमरे में खाना लेकर जाता था,लेकिन सुरेश की जगह उनके पिता वीरमनाथ खुद दाल लेकर कमरे में गए।दाल खाने के कुछ ही देर बाद साध्वी को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। वे चिल्लाने लगीं कि उन्हें सांस नहीं आ रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब साध्वी के पिता से फोन के पासवर्ड मांगे गए, तो उन्होंने बार-बार जानकारी होने से इनकार कर दिया। आखिर उन फोन में ऐसा क्या है जिसे खोलने में इतनी बाधा आ रही है? पुलिस ने साध्वी के पास से दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को यकीन है कि इन फोन के भीतर मौत से जुड़ी सबसे बड़ी कड़ी छिपी हो सकती है। पुलिस की एसआईटी टीम की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine