Sunday , April 19 2026

बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने के विवाद में एक्टर शाहरुख खान

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम केकेआर में पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर विवादों में हैं। इसके बाद से एक्टर को लोगों ने निशाने पर लेना शुरू कर दिया। आईपीएल 2026 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने के विवाद में एक्टर शाहरुख खान चर्चा मे बने हुए हैं। इस बीच रामभद्राचार्य समेत कुछ धर्मगुरुओं ने इस फैसले की निंदा करते हुए अपनी मांग की है। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ हिंसक व्यवहार के चलते उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करना चाहिए।

हालांकि, भारी विरोध के चलते बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अपनी टीम केकेआर में पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने और अब छोड़ने के बाद भी शाहरुख खान का नाम विवादों में हैं। 
केकेआर की टीम में बांग्लादेश के खिलाड़ी को शामिल करने पर अलीगढ़ के शाही चीफ मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने भी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल यह विवाद कम होता नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग शाहरुख की टीम से जुड़े इस फैसले पर अपनी राय व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine