Friday , March 20 2026

सीएम योगी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लेकर की विशेष अपील

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ के खिलाफ योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लेकर प्रदेश वासियों से विशेष अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और घरेलू अथवा व्यवसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पहले उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ‘पाती’ के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “देश के संसाधनों पर हमारे नागरिकों का हक है। योगी जी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना आवश्यक है ताकि अवैध घुसपैठियों को रोजगार न मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और सभी से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें।

सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है घुसपैठियों का नहीं। सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई आवश्यक है। प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घुसपैठियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine