Tuesday , April 21 2026

जयपुर के 5स्टार होटल से करेंगे इंद्रेश उपाध्यान जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जब बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे तो किसी राजा से कम नहीं लगे थे। वहीं उनकी दुल्हनियां महाराज के साथ बैठीं तो एकदम रानी दिखी। अपनी कथाओं और प्रवचन से लोगों का मन मोह लेने वाले इंद्रेश उपाध्यान जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करने वाले हैं।
खास बात यह थी शादी की मुख्य रस्में पूरी करने के लिए देश के कोने-कोने से आए 101 पंडितों ने कराई वैदिक रस्में पूरी कर वैदिक रीति-रिवाज सेसात फेरे लिए। यह पूरा कार्यक्रम जयपुर के 5स्टार होटल ताज आमेर में हो रहा है। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ विशेष विवाह मंडप, करीब तीन घंटे तक मुख्य रस्में संपन्न हुई । 

देश के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए। 5 दिसंबर यानी आज होटल में सेहराबंदी की रस्म होगी। इसके बाद बारात निकली। उसके बाद जैगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाई गई। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कई बड़े नाम आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। विवाह मंडप में दूल्हे (इंद्रेश उपाध्याय) के ठीक पीछे उनके माता-पिता और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे। धीरेंद्र शास्त्री के अलावा, सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी समारोह में मौजूद रहे, मुख्य विवाह रस्में संपन्न होने के बाद, शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई और दिग्गज कथावाचक, संत और राजनेता शामिल हो सकते हैं।


कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी का नाम शिप्रा है
वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और एक सम्मानित परिवार से आती हैं।शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं ।वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में निवास कर रहा है । शिप्रा और उनके परिवार की गहरी धार्मिक रुचि को देखते हुए यह रिश्ता तय किया गया है। प्लेन साड़ी पहनकर भी उनकी सुंदरता किसी रानी जैसी नजर आई,दुल्हन बनीं। सादगी के साथ फोटो में वो मंडप में नजरें झुकाकर वो अपने अदब और संस्कारों की झलक भी दिखा गईं।

दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में पूरी हो रही है। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine