Thursday , April 30 2026

‘केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश’ ,सोशल मीडिया पर खासी चर्चा

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य को एक पोस्टर में ‘मुख्यमंत्री’ बना दिया गया। एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बैठे थे। उनके ठीक पीछे के पोस्टर में ‘केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश’ लिखा था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इसको लेकर खासी चर्चा हो रही है।

एक कार्यक्रम के लिए मंच पर एक बड़ी एलईडी पर बैक ड्रॉप बनाया गया था। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम के नीचे उनका पदनाम मुख्यमंत्री लिखा गया। बता दे भारत स्काउट-गाइड डायमंड जुबली और 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बैठे थे (पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह भारत स्काउट एवं गाइड की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष ) है। उनके ठीक पीछे के पोस्टर में ‘केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश’ लिखा था।


दरअसल केशव लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में 24 से 28 नवंबर तक 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। 24 नवंबर की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खासी चर्चा हो रही है। कार्यक्रम खत्म हुआ तो केशव मौर्य ने X पर कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट कीं तो वह वायरल हो गईं।लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। X यूजर्स अब कमेंट कर रहे हैं। X यूजर ने लिखा- क्या केशव मौर्या मुख्यमंत्री घोषित कर दिए गए हैं। केशव मौर्या के नाम के नीचे ‘मुख्यमंत्री’ क्यों लिखा है। ये टाइपिंग मिस्टेक है? या फिर भी गोपनीय जानकारी लीक हो चुकी है?

केशव प्रसाद मौर्य को “मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश” लिखकर दर्शाया गया था — ने राजनीति में हलचल मचा दी। आयोजकों को कुछ समझ में आता इससे पहले इसका वीडियो बन चुका था और सैकड़ों फोटो लिए जा चुके थे। इसके बाद बैक ड्राप को एडिट कर उनके नाम के आगे उप मुख्यमंत्री लिखा गया। वहां पृष्ठभूमि (बैकड्रॉप) पर गलती से “मुख्यमंत्री” लिखा गया , जबकि वह वास्तव में राज्य के उप‑मुख्यमंत्री हैं। फिलहाल, आयोजक इसे सरकार के स्तर से हुई चूक बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine