Friday , April 17 2026

उन्नाव में दुल्हन ने दूल्हे को डाली जयमाल,सात फेरे के समय प्रेमी के साथ हुई फरार

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी के उन्नाव में दुल्हन ने दूल्हे को डाली जयमाल,सात फेरे के समय प्रेमी के साथ फरार हो गई। बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वरमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह अनोखी और आश्चर्यजनक घटना यूपी के उन्नाव जिले की पुरवा कोतवाली के अजयपुर गांव की है। परिजनों काफी खोजा नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।

जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर को ओमप्रकाश के घर पुरवा थाना क्षेत्र के गांव भादिन से बारात आई थी। ओमप्रकाश की बेटी की शादी थी। बारात आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विधिवत बारातियों का स्वागत सत्कार कर द्वारचार पूजन के बाद जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डाली और सारा कार्यक्रम विधिवत खुशी खुशी संपन्न हुआ,शादी कार्यक्रम में जयमाला के बाद दुल्हन ने जो किया, उससे हर कोई हैरान रह गया।जब भांवर के लिए दुल्हन को खोजा गया, तब वह अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने अगल-बगल और घर में दुल्हन की तलाश की, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला। दुल्हन के गायब होने की खबर सुनकर वर पक्ष और वधू पक्ष दोनों आश्चर्यचकित हो गए। इसका खामियाजा दुल्हन के परिवार को भी भुगतना पड़ा और पूरे परिवार को दूल्हा पक्ष ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और घर में दुख का माहौल छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine