Friday , April 17 2026

निधन की खबर से कल होने वाले नगर निगम के सदन को किया गया स्थगित

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

उत्तर प्रदेश के कानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जायसवाल लंबे समय से हार्ट की बीमारी से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार को उनका निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की ।

श्रीप्रकाश ने केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे।जायसवाल तीन बार लोकसभा सांसद रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही।

श्रीप्रकाश जायसवाल का जन्म कानपुर में हुआ था। श्रीप्रकाश जायसवाल ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में कानपुर शहर के महापौर के रूप में की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। उनकी राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही।

कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल वर्ष 1999 में पहली बार कानपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 2004 और 2009 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। लगातार 15 वर्षों तक वे संसद में कानपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। श्रीप्रकाश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में 2000 से 2002 तक काम किया था। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार और कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने का प्रयास किया। वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले की जांच के अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में भी वे सक्रिय भूमिका में रहे।

यूपीए के पहले कार्यकाल में श्रीप्रकाश जायसवाल ने 23 मई 2004 से 22 मई 2009 गृह राज्य मंत्री का पद संभाला । मनमोहन सिंह सरकार में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और गृह मंत्रालय से जुड़े अहम दायित्व निभाए। यूपीए-2 में 19 जनवरी 2011 से 26 मई 2014 तक वे कोयला मंत्री के तौर पर काम किया। वे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में कोयला मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग से जुड़े रहे। 2011 में वे केंद्रीय कोयला मंत्री बने और 2014 तक इस पद पर कार्यरत रहे। 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। श्री प्रकाश जायसवाल की निधन की खबर मिलने पर कल होने वाले नगर निगम के सदन को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine