पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
‘यूपी में का बा’ गाने वाली फेमस सिंगर नेहा सिंह राठौर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उन्हें लखनऊ और वाराणसी पुलिस खोज रही है, देर शाम नेहा ने भी अपनी गिरफ्तारी की बात खारिज करते हुए कहा कि वह लखनऊ में हैं, और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। अधिकारियों के पास नेहा सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा पहुंची तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।
कोर्ट में चल रहे एक मामले में हाजिर न होने पर बुधवार को भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की मैनपुरी में गिरफ्तारी की अफवाह पूरे दिन फैली रही। गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ इस साल 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था। पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद नेहा ने अपने एक्स अकाउंट से कई विवादित पोस्ट किए थे। इन पोस्टों को पाकिस्तान में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने की बात विवेचना के दौरान सामने आई।
हालांकि इस बीच नेहा अपने X पर लगातार सक्रिय हैं। सपा नेता आईपी सिंह ने अपने अंदाज में यूपी पुलिस और सरकार पर निशाना साधा। कहा- लोक गायिका नेहा सिंह राठौर 1980 के दशक की चंबल की नामी डकैत हैं, जिन्हें यूपी की बहादुर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापे पर छापे मार रही है। सरकार से सवाल नहीं पूछ सकते।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine