Saturday , May 2 2026

भाई ने कहा – नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बड़े पान-मसाला कारोबारी की बहू ने आत्‍महत्‍या कर ली। दिल्‍ली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भाई का आरोप- पति और सास मारपीट करते थे, नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। 


जानकारी के मुताबिक, सुसाइड का यह मामला दिल्‍ली के पॉश वसंत विहार इलाके का है। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली। मृतक महिला के पति ने ही उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया, पर डॉक्‍टर उन्‍हें बचा नहीं सके। जान देने वाली महिला दीप्ति ने फांसी पर लटक कर सुसाइड किया है। उनकी लाश चुनरी से लटकी हुई पाई गई।पुलिस के अनुसार, दीप्ती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है इसमें क्या लिखा है ,पुलिस अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रही है। मृतक महिला के शव का पोस्‍टमॉर्टम सफदरजंग अस्‍पताल में किया जाएगा। उम्‍मीद है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजहों का पता चल सकेगा।

दीप्ति चौरसिया के परिजनों का आरोप है कि की दीप्ति को खुदकुशी के लिए उकसाया गया साथ ही दीप्ति के पति पर दो शादियों का आरोप है। भाई ने कहा मैंने 2-3 दिन पहले उससे बात की थी। मुझे बस न्याय चाहिए। दीप्ति की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी दोनों का एक लड़का(14) है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है।

आपको बता दें कि कमला पसंद का बिजनेस कानपुर, दिल्ली से लेकर कोलकाता मुंबई तक फैला हुआ है। मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक ने लगभग 1980-85 गुटखा कारोबार की शुरूआत कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से से की थी । 40-45 साल पहले वो गुमटी में खुला पान मसाला बेचने वाले कमला पसंद की आज कंपनी का अरबों रुपये का टर्नओवर है। उन्होंने पान मसाला घर में ही बनाना प्रांरभ किया था। आज उनके पान मसाला गुटखे के कई ब्रांड हैं। कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक केपी समूह और कमला कांत कंपनी के पास है। इसके संस्थापक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। कमला पसंद का बाजार पूंजीकरण 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आंका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine