पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
पवन सिंह ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। जी हां, उनका नया भोजपुरी गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। नया गाना ‘ले जाएंगे सजना’ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज हो चुका है। गाने में बेहतरीन म्यूजिक और जबरदस्त डांस है।पवन सिंह के नए गाने ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ में सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा भी नजर आ रही हैं।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और चर्चित सिंगर पवन सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘यूट्यूब पर टी-सीरीज ने ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज किया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर भर भर के प्यार बरसाना शुरू कर दिया। यह गाना पवन सिंह ने मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर यह गाना गाया है। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। यह जोड़ी 2020 छठ गाना ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ गाया था। दर्शकों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया था।
बीते महीनों में उनके कई गानों ने देश-विदेश में जबरदस्त पहचान बनाई है। गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। ले जाएंगे तेरे सजना’ गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। उन्होंने ही इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने आवाज दी है। पवन सिंह और पलक मुच्छल की ये दूसरी कोलैबरेशन है।
गाना रिलीज होने के कुछ ही देर में इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखना शुरू कर दिया और ये तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘पूरा बॉलीवुड यूजर्स पवन सिंह के स्टाइल भरे अंदाज और गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे, किसी ने लिखा सारा बालीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ।’ दूसरे यूजर ने लिखा है ‘आ गया अपना पावर स्टार बॉलीवुड हिलाने।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार है।’ इसके अलावा कई यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine