Thursday , April 30 2026

राहुल गाँधी के दावे का सच आया सामने

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राहुल ने बुधवार को एक वोटर आईडी दिखाते हुए उसपर एक ब्राजीली मॉडल की तस्वीर दिखाई थी। जिसके जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की सत्तारूढ़ सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि मॉडल की तस्वीर हरियाणा के राय इलाके में 22 वोटर कार्ड पर यूज की गई थी।

राहुल ने बुधवार को एक वोटर आईडी दिखाते हुए उसपर एक ब्राजीली मॉडल की तस्वीर दिखाई थी। राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने नीली डेनिम जैकेट पहने एक लड़की की फोटो दिखाकर सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है। राहुल ने बताया था कि मुनेश के वोटर कार्ड पर ब्राजीली मॉडल की तस्वीर लगी है और राज्य के चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ था। नाम- मुनेश, पति का नाम- नरेंद्र सिंह, मकान नंबर-55, आयु 43, महिला।  उन्होंने दावा किया था कि राज्य में 25 लाख फर्जी वोटर बने थे।
पत्रकारों ने मुनेश नामक महिला से जाकर मुलाकात की तो राहुल के दावे का सच भी सामने आ गया।  मुनेश ने बताया कि उसके वोटर आई कार्ड पर उसकी ही तस्वीर है और उन्होंने अपना वोट भी डाला था। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया था वो उनकी तस्वीर नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि राहुल के दिखाए आईडी पर किसकी तस्वीर है।

राहुल के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया था।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों की आलोचना की थी।उन्होंने कहा कि राहुल बिहार चुनाव से पहले फर्जी मुद्दे को उठा रहे हैं। अब उनके लिए बिहार में कुछ बचा नहीं है तो वो हरियाणा की तरफ रुख कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine