Wednesday , April 22 2026

ताहिरा कश्यप ने पति आयुष्मान खुराना के लिए की दिल छू लेने वाली पोस्ट

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

आयुष्मान खुराना की आज शादी की सालगिरह है। फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने पति आयुष्मान खुराना के साथ अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मनाई। उन्होंने आयुष्मान को अपनी जिंदगी का ‘कांस्टेंट’ बताया। इस मौके पर उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है

आयुष्मान को आखिरी बार 21 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘थामा’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज उनकी शादी की सालगिरह है। ताहिरा कश्यप ने जो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। उनके पति आयुष्मान खुराना उनके माथे को चूम रहे हैं।तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में लिखा है ‘कानूनी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। 17 साल पहले इसी दिन हमारी शादी हुई थी। दुनिया की हलचल और उतार चढ़ाव के बीच तुम मेरा ठहराव हो। ऐसा लगता है जैसे आप हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। सबसे बुरे दौर में भी आप मेरे लिए सबसे अच्छा करते रहे। आपने मेरे लिए वह किया जो कोई नहीं कर सकता, शायद कोई और नहीं करेगा।’

आपको बता दें, आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में अपनी बचपन की दोस्त, फिल्म निर्माता और पत्रकारिता की अध्यापिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। एक बेटा और एक बेटी है। ताहिरा की आज की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ,रकुल प्रीत सिंह , ट्विंकल खन्ना ,सोनाली बेंद्रे ने भी बधाई दे कर अपनी खुशी जताई।

बता दे, आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘पार्टनर पार्टनर और वो डू’ में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे और यह 4 मार्च 2026 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine