Friday , April 17 2026

पानी भरे गड्ढे में एक साथ उतराते मिले दो दोस्तों के शव

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उन्नाव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है । उन्नाव के दही-दोस्तीनगर बाईपास के किनारे पानी भरे गड्ढे में शनिवार सुबह दो दोस्तों के शव उतराते मिले। दोनों दोस्त भाई दूज के दिन घर में नहीं लौटे थे।

दही क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव निवासी गुलशन पुत्र सोहन(18) भाई दूज के दिन दोपहर एक बजे बिना बताए अपने जीजा सुजीत की बाइक लेकर गांव के दोस्त अंशू (20) के साथ निकला था। रात तक दोनों घर वापस घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंता में आ गए और तलाश शुरू की, कुछ पता नहीं चल पाने पर शुक्रवार को दही थाना में जानकारी दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई।

गांव के ही एक युवक ने शनिवार सुबह दोनों के शव गांव से निकले दही-दोस्तीनगर बाईपास मार्ग के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़े देखे। पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों एक साथ बाइक से निकले थे। अंशू घर का इकलौता बेटा था। उसी शाम दोनों नशे की हालत में देखे गए थे। वहीं गड्ढे में बाइक भी पड़ी मिली। बाइक के अनियंत्रित हो पानी भरे गड्ढे में गिरने व दोनों की डूबने से मौत का अंदेशा जताया गया है। त्यौहार की खुशियों के बीच दोनों के परिवार में मातम छा गया उनकी ऐसे अचानक से मौत से पूरा परिवार बेहाल हैं। पुलिस जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine