पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी से लेकर अन्य कई राज्यों में भी लव जिहाद के मामले बढ़ते ही नजर आ रहे। इसमें कई हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर न केवल यौन शोषण बल्कि प्रेमजाल में फंसाकर नशीली चीजें पिलाकर गैंगरेप, मारपीट, वीडियो रिकॉर्डिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के भी कई संगीन मामले सामने आते रहते हैं।
नव युवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा हलिया बाजार मे आयोजित देवी जागरण के कार्यक्रम किया गया। समितियां दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा और अनुष्ठान आयोजित करती हैं, जिसमें माता की मूर्ति स्थापित करना और आरती व अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल है। इस बार कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को सचेत करने पर भी पूरा ध्यान दिया गया।
नव युवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण के कार्यक्रम में देवी माँ के दर्शन हेतु आये राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष श्री सोहन माली जी चेताया कि आज स्कूल जाने वाली लड़कियों को असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश के तहत तमाम प्रकार के प्रलोभन देकर फंसाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देवी जी की शक्ति को माँ बहने भी अपने अंदर जागृत करें और महिलाओं की इज्जत आबरू से खिलावड़ करने वाले असामाजिक तत्वों का डट कर मुकाबला करें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म का पप्रचार प्रसार और महिलाओं और लड़कियों को सावधान करना और सामाजिक बुराइयों से बचाव का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों मे ताराचंद अग्रहरी (जिलाध्यक्ष अग्रहरि समाज ) ,हलिया थानध्यक्ष श्रीमान राजीव श्रीवास्तव , श्रीमान शिव बाबू सेठ ( ग्राम प्रधान हालिया ) ,राजेश मौर्य प्रधान भटवारी , गौरी शंकर दुबे ( अध्यक्ष सुधा विकास सेवा संस्थान एंड व्यूरो चीफ – क़ानून की फटकार न्यूज ) , श्रीमान लालबहादुर पाल प्रधान मतवार , श्रीमान विशेस्वर प्रसाद आग्रहरी एडवांकेट तथा अन्य समजसेवी और श्रद्धालु जन उपस्थित रहे और माता रानी के भजनों का खूब आनंद लिया।।
जागरण समारोह का संचालन श्रीमान सतीश चंद्र अग्रहरी तथा रमाशंकर अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया। इस समारोह में महिलाओं और युवतियों से सतर्क रहने और कभी लव जिहाद की शिकार ना बनने की अपील की गई। माताओं बहनों तथा अविभावकों से निवेदन करते हुये आग्रह किया गया कि अपनी बच्चियों के प्रति होने वाली इस प्रकार की घटनाओं से तत्काल प्रशासन को अवगत कराएँ ।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine